Explore Categories

 

 PDF

TallyPrime और TallyPrime Edit Log 

TallyPrime और TallyPrime Edit Log Release 4.1 आपके लिए निम्नलिखित पेशकशों के साथ अत्यधिक आनंद और उल्हास लाता है:

  • एक कंपनी और उसके MSME आपूर्तिकर्ताओं के लिए MSME Udyam नंबर को अपडेट करने की सुविधा। आप MSME आपूर्तिकर्ताओं के सारे अप्रदत्त बिल्स का विवरण कुछ ही क्षणों में एकत्रित कर सकते हैं, और आयकर अधिनियम की धारा 43b(h) का आसानी से अनुपालन भी कर सकते हैं
  • GSTR-1 में प्रस्तुत किये गए बदलाव के अनुसार, रिटर्न अवधि में सभी ऑनलाइन सेल्स की सूची तैयार करने की सुविधा।

MSME

MSME के लिए प्रदान की हुई नयी सुविधा के साथ, MSMEs और उनके साथ व्यापपर करने वाले व्यवसाय दोनों MSME status को पहचान सकते हैं, और समय पर भुगतान के लिए लंबित बिल्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, MSMEs से खरीदने वाले खरीदार कुछ ही क्षणों में सारे अतिदेय MSME भुगतान के पूरे विवरण के साथ Form MSME1 को फाइल कर सकते हैं। और आयकर अधिनियम की धारा 43b(h) का अनुपालन करने के लिए, खरीदार तुरंत बिल्स की सूची उत्पन्न कर सकता है।

Registered MSME व्यवसाय अब निम्नलिखित कर सकते हैं:

  • विभाग से प्राप्त UDYAM पंजीकरण विवरण सेट करें। वे विवरण को बदल भी सकते हैं और सारे बदलावों को एप्लीकेबल डेट्स के साथ ट्रैक भी कर सकते हैं।
  • खरीदारों को अपने MSME status की जानकारी देने के लिए, अपने इन्वॉइसेस को UDYAM पंजीकरण विवरण के साथ प्रिंट करना।
  • ड्यू या ओवरड्यू रीसेवेबल्स का विवरण कुछ ही क्षणों में प्राप्त करना और समय पर भुगतान प्राप्त करने के लिए रिमाइंडर्स भेजना।

MSME के साथ व्यापार करने वाले व्यवसाय निम्नलिखित कर सकते हैं:

  • आपूर्तिकर्ताओं की MSME status को सेट करें।
  • अतिदेय भुगतान वाले MSME से संबंधित जानकारी तुरंत प्राप्त करें और Form MSME-1 में इसकी रिपोर्ट करें।
  • आयकर अधिनियम की धारा 43b(h) के अनुसार अनुमत कटौती तक पहुंचने के लिए MSME के सभी अवैतनिक बिलों का विवरण प्राप्त करें।

e-Commerce द्वारा किये गए Online Sales के विवरण का Summary Report

Amazon, Myntra और Flipkart जैसे e-Commerce operators के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री करने वाले व्यवसायों के लिए, ऑनलाइन बिक्री की रिपोर्टिंग से संबंधित GSTR-1 में कुछ बदलाव पेश किए गए हैं।

इन बदलावों के लिए, TallyPrime Release 4.1 में एक e-Commerce Summary है जो निम्नलिखित को पहचानने में सहायता करती है:

  • कर योग्य मूल्य और कर राशि का विवरण, जैसे की IGST, CGST, SGST, और Cess.
  • e-Commerce operators के लिए GSTIN-wise सेल्स।

जिसके चलते, यह report आपको उपयुक्त विवरण को GST portal में एंटर करने में सहायक सिद्ध होगी।

Post a Comment

Is this information useful?
YesNo
Helpful?