Explore Categories

 

 PDF

TallyPrime और TallyPrime Edit Log Release 3.0 के लिए रिलीज़ नोट्स | जानिये क्या नया है!

Report filter के उपयोग से सरल data analysis, आपके ग्राहक को payment requests भेजने की सुविधा, और बेहतर data management के अनुभव के साथ TallyPrime Release 3.0 आपके लिए विविध प्रकार की विशेषताएं लाता है। इसके अलावा, GST के लिए बेहतर सुविधाएं, जैसे की GSTR-1, GSTR-2A, और GSTR-2B reconciliation के सरल अनुभव के साथ product हर तरीके से सरलता और हर्ष का प्रदर्शन करता है।  

इसके अलावा, Finance Budget 2023-24 के अनुसार, Income Tax Computation report का नए income tax slab rates से उद्यतन कर दिया गया है।  

GST

TallyPrime और TallyPrime Edit Log Release 3.0 ने आपके GST अनुभव को आनंदमय और आरामदायक बनाया है।

प्रोडक्ट में अब एक कंपनी डाटा को कई GST पंजीकरणों द्वारा मेन्टेन करने की सुविधा के साथ साथ वॉचर्स रिकॉर्ड और किसी एक विशिष्ट GST पंजीकरण या सारे GST पंजीकरणों की रिपोर्ट को देखने की भी सुविधा दी गयी है। यह ऑटोमैटिक टैक्स लायबिलिटी गणना वाले सारे GST वॉचर्स को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया और टैक्स विश्लेषण को आसान बनाता है।  

GST रेट और HSN/SAC Details को मास्टर्स में अलग-अलग निर्दिष्ट करने की और मू1ल्यों को आसानी से अधिभावी करने की सुविधा GST वॉचर्स को रिकॉर्ड करने की प्रकिया को और भी आसान बनता है।  

अब आपको टैक्स लायबिलिटी बढ़ाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के लिए जर्नल वाउचर रिकॉर्ड करने की आवश्यकता नहीं है, ट्रांसक्शन्स में दिए गए मूल्यों के आधार पर प्रोडक्ट आपका GST रीटर्न रिपोर्ट का ख्याल रखेगा पर, अगर आप चाहे तो जर्नल वाउचर रिकॉर्ड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। 

इसके अतिरिक्त, आप GSTR-1, GSTR-2A, और GSTR-2B के ट्रांसक्शन्स को बड़े आराम से रेकॉन्सिल कर सकते है। GST विवरण में बेमेल के समय, GST सम्बंधित डाटा को रिसेट करने की सुविधा से आप GST पोर्टल से रेकन्सीलेशन के लिए इम्पोर्ट किये गए डाटा को मिटा सकते है। आप GST पोर्टल डाटा से मेल के लिए मूल्यों को फिर से दर्ज कर सकते है और ट्रांसक्शन्स को रेकॉन्सिल करने के लिए पोर्टल डाटा री-इम्पोर्ट कर सकतें है। 

Payment Request

TallyPrime अब पेमेंट रिक्वेस्ट फीचर के साथ आता है जो आपको आसानी से पेमेंट लिंक और QR कोड (पेमेंट गेटवे या UPI का उपयोग करके) तुरंत उत्पन्न और साझा करने में मदद करेगा। यह फीचर आपके पार्टीयों को भी आपके साथ साथ भुगतान निपटाने की शक्ति देगा, तत्काल और सुविधाजनक रूप से

Data Exchange and Data Management

इसके अलावा, डेटा एक्सचेंज एक विशिष्ट या सभी जीएसटी पंजीकरणों के वॉचर्स के एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट को आवश्यकतानुसार समर्थन करता है।

अब आप अपने व्यावसायिक डेटा का अधिक गति से विश्लेषण कर सकते हैं, क्योंकि अब नए रिपोर्ट फ़िल्टर आपकी सुविधा के लिए उपलब्ध है जिससे आप आवश्यक विवरणों तक त्वरित पहुँच सकते है – सब कुछ आपकी उंगलियों पर और कुछ ही क्लिकस के भीतर।

माइग्रेशन, रिपेयर और इंपोर्ट जैसी डेटा माइग्रेशन गतिविधियां और भी आसान होंगी, क्योंकि आपको प्रक्रिया के चरणों का पता चल जाएगा,  एक सारांश रिपोर्ट आपको प्रक्रिया शुरू करने से पहले और उसके पूरा होने के बाद मास्टर्स और वाउचर के बारे में सूचित करेगी। दूसरी ओर, प्रक्रिया के दौरान हुई गलती की पहचान करना और उनका समाधान करना बिल्कुल सरल है।

यदि आप TallyPrime Edit Log यूजर हैं, तो आप TallyPrime Edit Log Release 3.0 डाउनलोड कर सकते हैं।

TallyPrime और TallyPrime Edit Log Release 3.0 के मुख्य आकर्षण

एक ही कंपनी में कई जीएसटी पंजीकरण

एक ही कंपनी के डेटा में कई जीएसटी पंजीकरण एक सरल जीएसटी रिटर्न-फाइलिंग अनुभव लाते हैं, क्योंकि आप एक कंपनी के डेटा की जीएसटी रिपोर्ट का उपयोग करके प्रत्येक जीएसटी पंजीकरण के लिए अलग-अलग जीएसटी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। यह आपको अलग-अलग जीएसटी पंजीकरण के लिए अलग-अलग कंपनी डेटा बनाए रखने की परेशानी से बचाता है। यह समय की एक बड़ी बचत करता है, क्योंकि आप एक ही कंपनी डेटा में प्रत्येक GST पंजीकरण के GST रिटर्न की तैयारी के लिए काम कर सकते हैं।

एक ही कंपनी में अपने सभी GST पंजीकरणों को बनाए रखने की सुविधा के साथ, अब आप निम्नलिखित कार्य सकते हैं:

  • कंपनी में इन जानकारी के साथ GST पंजीकरण बनाएँ:
    • सभी GST पंजीकरण विवरण जैसे राज्य, पता प्रकार, पंजीकरण प्रकार और GSTIN/UIN
    • रिटर्न फाइल करने की आवधिकता
    • प्लेस ऑफ़ सप्लाई
    • e-Invoice और e-Way Bill की प्रयोज्यत
    • रिकन्सीलिएशन कॉन्फ़िगरेश 
    • LUT/Bond विवरण, जैसा लागू हो 
    • GST पंजीकरण से संबंधित अन्य विवरण
  • इन के अनुसार वाउचर रिकॉर्ड करें:
    • एक विशिष्ट GST पंजीकरण पर लागू हुए GST नियम 
    • GST पंजीकरण के लिए प्रदान की गई जानकारी, जैसे GSTIN/UIN और पता
  • प्रत्येक GST पंजीकरण के लिए वाउचर श्रृंखला बनाएँ परस्पर विरोधी वाउचर नंबरों से बचने के लिए
  • GST रिटर्न रिपोर्ट खोलें जो आपके तत्काल संदर्भ के लिए अधिक गति से प्रदर्शित होती हैं
  • किसी विशिष्ट GST पंजीकरण या सभी पंजीकरणों के लिए आवश्यकतानुसार GST रिटर्न एक्सपोर्ट करें
  • e-Invoice और e-Way Bill की गतिविधियों के लिए किसी  विशिष्ट GST पंजीकरण के क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें

इसके अतिरिक्त, आप निलंबन या समर्पण के मामले में एक विशिष्ट GST पंजीकरण को निष्क्रिय कर सकते हैं। जब भी आवश्यक हो, आपके पास GST पंजीकरण को पुनः सक्रिय करने की सुविधा रहेगी।

GST विवरण निर्दिष्ट करना

अब आपके पास आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के मास्टर्स में GST Rate और HSN/SAC से संबंधित विवरणों को अलग-अलग निर्दिष्ट और अपडेट करने की सुविधा है। किसी पार्टी के GST पंजीकरण विवरण को अपडेट करना भी आसान हो गया है। इसके अलावा, आप किसी भी मास्टर में स्लैब दरें निर्दिष्ट कर सकते हैं – स्टॉक आइटम, स्टॉक ग्रुप, लेजर या ग्रुप, आवश्यकतानुसार।

GST दर और HSN/SAC विवरण

GST दर और HSN/SAC विवरण दर्ज करना और भी आसान हो गया है, क्योंकि आप अपनी आवश्यकता के अनुसार उन विवरणों को अलग-अलग मास्टर्स में दर्ज कर सकते हैं।

अब आप

  • GST दर और HSN/SAC विवरण का स्रोत अब F11 Company Features के अंतर्गत ही सेट करें।
    इसके बाद, जब आप एक वाउचर बनाते हैं, तो GST दर और HSN/SAC विवरण को F11 Company Features के तहत सेट किए गए स्रोत से माना जाएगा।
  • GST दर विवरण को एक मास्टर (जैसे स्टॉक ग्रुप) और HSN/SAC विवरण को दूसरे मास्टर (जैसे स्टॉक आइटम) में अपडेट करने के लिए चुनें।
  • किसी अन्य मास्टर या वाउचर निर्माण के दौरान GST और HSN/SAC विवरण को ओवरराइड करें।

GST पंजीकरण विवरण

अब आप मास्टर्स में पंजीकरण के लिए GST पंजीकरण विवरण (जैसे GSTIN और पंजीकरण प्रकार) और मेलिंग विवरण (जैसे पता, राज्य या देश) को इस तरह से अपडेट कर सकते हैं कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा:

  • पहले दर्ज किए गए वॉचर्स पर 
  • पिछले महीनों में फाइल किये गए रिटर्न पर

GST पंजीकरण विवरण में अपडेट के इतिहास की जांच करने के लिए शुरू की गई नई सुविधा के साथ, अब आप जान सकते हैं:

  • GST पंजीकरण विवरण में किये गए अपडेट के प्रकार
  • जिस तारीख को अपडेट किए गए थे

मास्टर्स में स्लैब दर

अलग-अलग राशियों के स्लैब के लिए अलग-अलग GST दरों वाली आइटम या सर्विस के लिए, अब आप न केवल स्टॉक आइटम में बल्कि स्टॉक ग्रुप, लेजर और कंपनी में आवश्यकतानुसार स्लैब दरों को निर्दिष्ट कर सकते हैं।

GST वाउचर 

टैक्स की गणना अब और भी आसान हो गयी है, क्यूंकि जहां TallyPrime मास्टर में प्रदान किये गए GST रेट और HSN/SAC सम्बंधित जानकारी को लेता है, वहाँ आप आसानी से जानकारी को वाउचर बनाते समय ओवरराइड कर सकते हैं। 

TallyPrime Release 3.0 के साथ आप निम्नलिखित कर सकते हैं:

  • एक ही कंपनी में एक से अधिक GST रजिस्ट्रेशन बनाए रखने पर, किसी भी GST रजिस्ट्रेशन के लिए वाउचर बनाना।  
  • हर एक लेजर में नेचर ऑफ़ ट्रांसक्शन सेट करने की बजाय वाउचर में करना।  
  • वाउचर में GST रेट्स और HSN/SAC कोड्स आसानी से ओवरराइड करना। 
  • वाउचर के GST स्टेटस को आवश्यकता के अनुसार रीकन्साइल्ड, अनरीकन्साइल्ड, मिस्मेच्ड, या एक्सक्लूडेड में बदलना। 
    आप ऐसा GSTR-2A रीकन्सीलिएशन रिपोर्ट में एक से अधिक वाउचरों के लिए भी कर सकते हैं। 
  • वाउचर की रिटर्न इफेक्टिव डेट बदलकर उसको किसी और रिटर्न पीरियड में प्रस्तुत करना। 
    ऐसा आप GSTR-1, GSTR-3B, एवं GSTR-2A जैसे GST रिपोर्ट में एक से अधिक वाउचरों के लिए कर सकते हैं।  
  • रिटर्न को साइंड मार्क करना जिससे आप साइनिंग के पश्चात कोई भी बदलाव ट्रैक कर सकें। 
  • रिटर्न इफेक्टिव डेट प्रदान करके वाउचर को भविष्य के रिटर्न पीरियड के लिए वाउचर अमेंड करना।
  • स्टैचूटोरी एडजस्टमेंट से सम्बंधित ढेर सारे व्यापारिक परिदृश्यों के लिए प्रदान किये हुए विकल्पों में से चुनकर GST में समायोजन करना। 
    इनक्रीस इन टैक्स लायबिलिटी, इनक्रीस इन इनपुट टैक्स क्रेडिट, इनक्रीस इन टैक्स लायबिलिटी एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट, इत्यादि स्टैचूटोरी एडजस्टमेंट के लिए विकल्प प्रदान किये हुए हैं। 
  • GST रजिस्ट्रेशन सम्बंधित जानकारी को बिना किसी रुकावट मास्टर से वाउचर में कॉपी करना।
    ऐसा निम्नलिखित GST रजिस्ट्रेशन सम्बंधित जानकारी के लिए किया जा सकता है:
    • कंपनी की GST रजिस्ट्रेशन सम्बंधित जानकारी (इसे एडिट नहीं किया जा सकता)
    • पार्टी की GST रजिस्ट्रेशन सम्बंधित जानकारी
    • टैक्स रेट सम्बंधित जानकारी
    • HSN/SAC सम्बंधित जानकारी
    • इन्क्लूड इन अस्सेसेबल वैल्यू वाली सेटिंग
  • वाउचर की GST, इ-इनवॉइस, और इ-वे बिल सम्बंधित जानकारी देखना, बिलकुल उस तरह जिस तरह वह पोर्टल पर दिखती है। 

ऊपर लिखी सुविधाओं के अलावा, आप निम्नलिखित भी कर सकते हैं:

  • मटीरियल इन और मटेरियल आउट वाउचरों में भी GST कैलकुलेट करना। 
  • परचेस वाउचरों के लिए टैक्स एनालिसिस देखना। 
  • आतंरिक और अंतराष्ट्रीय प्रदायकों के लिए प्लेस ऑफ़ सप्लाई चुनना। 

इसके उपरान्त, यदि आप कोई ऐसे मूल्यों को बदलते हैं जससे GST रिटर्न पर प्रभाव पड़े, तो TallyPrime आपको वाउचर सेव करते समय सूचित करेगा, जिससे आप निम्नलिखित में से एक निर्णय ले सकें:

  • मूल्यों में अंतर के साथ स्वीकार करके मिसमैच को बाद में सुधारना। 
  • मूल्यों में अंतर के साथ स्वीकार करने के साथ यह सुनिश्चित करना की वाउचर मिसमैच नहीं माना गया है। 
  • आवश्यकता हो तो वाउचर में वापिस जाके मौलिक मूल्यों को लौटाना। 

वाउचर टाइप के लिए डिफ़ॉल्ट GST रजिस्ट्रेशन

एक से अधिक GST रजिस्ट्रेशन के मामले में, आप एक वाउचर टाइप के लिए डिफ़ॉल्ट GST रजिस्ट्रेशन सेट कर सकते हैं। 

उदहारण के लिए, यदि आप सारे जर्नल वाउचर एक विशिष्ठ कार्यालय या जगह के लिए बनाते हैं, तो आप वाउचर टाइप में उस जगह का GST रजिस्ट्रेशन डिफ़ॉल्ट सेट कर सकते हैं। 

ऐसा करने से, आप जब भी वाउचर बनाएंगे, डिफ़ॉल्ट रजिस्ट्रेशन वाउचर टाइप में चुना होगा, जिससे आप वाउचर बनाते समय GST रजिस्ट्रेशन बदलने का टाइम में बचा सकते हैं। 

आटोमेटिक या मल्टी-यूज़र ऑटो के लिए मौलिक वाउचर नम्बरों को बनाये रखना 

ऐसे वाउचर टाइप जिसमे वाउचर नंबरिंग का तरीका आटोमेटिक या मल्टी-यूज़र है, उनके लिए TallyPrime इंसर्शन या डिलीशन के बावजूद मौलिक वाउचर नुम्बरो को बनाये रखता है। 

यह सुनिश्चित करता है की वाउचरों के वाउचर नंबर इंसर्शन या डिलीशन पर भी सुनिश्चित रहे। 

हालांकि, आप वाउचरों को इंसर्शन या डिलीशन के समय रिम्बर करने का विकल्प चुन सकते हैं, यदि आप व्यापार में उस प्रकार की प्रथा का पालन करते हैं। 

विशिष्ट GST रजिस्ट्रेशन के लिए वाउचर सीरीज़

एक से अधिक GST रजिस्ट्रेशन वाली कंपनी के लिए, आप हर एक रजिस्ट्रेशन और वाउचर टाइप के लिए वाउचर नंबरिंग सीरीज़ बना सकते हैं, जिससे आपके डेटा और रिटर्न में सामान वाउचर नम्बरों वाली समस्या न हो।  

GST रिटर्न

TallyPrime Release 3.0 आपके तात्कालिक सन्दर्भ के लिए GST रिटर्न का खुलना अधिक गति से सक्षम करता है। इसके उपरांत, GST रिटर्न फाइल करना अब और भी सरल हो गया है, क्योंकि GSTR-1 एवं GSTR-3B जैसे GST रिपोर्टों की इस प्रकार वृद्धि की गयी है की आप सरलता से निम्नलिखित कर सकें: 

  • विशिष्ट या सारे GST रजिस्ट्रेशन के लिए GST रिटर्न देखना। 
  • ट्रैक GST रिटर्न एक्टिविटीज़ रिपोर्ट का उपयोग करके सारे पीरियड के लिए रिटर्न फाइल करने के लिए बची हुई गतिविधियों को ट्रैक करना।  
  • अनसर्टेन ट्रांसक्शन्स को और सरलता से सुधारना। 
  • टैक्स से सम्बन्धी मूल्यों के मिसमैच के बावजूद वाउचरों को जैसे हैं वैसे ही स्वीकारना, और ट्रांसक्शन्स एक्सेप्टेड ऐस वैलिड रिपोर्ट की सहायत से सम्बंधित रिपोर्ट में ऐसे वाउचरों को खोजना। 
  • एक से अधिक वाउचर को किसी और रिटर्न पीरियड में प्रस्तुत करने के लिए रिटर्न इफेक्टिव डेट सेट करना। 
  • आवश्यकता पड़ने पर, न्यू इफेक्टिव डेट की सहायता से साइन किये हुए रिटर्न में से वाउचर अमेंड करना। 
  • एक्सपोर्ट करने के बाद बदले या डिलीट किये हुए वाउचरों को पहचानना। 
  • ट्रैक GST रिटर्न एक्टिविटीज रिपोर्ट की सहायत से:
    • बची हुई गतिविधियां, जैसे की अनसर्टेन ट्रांसक्शन्स का सुधारा, एक्सपोर्ट, और रिटर्न साइन करना, को पहचानें।
    • उन गतिविधियों को समाप्त करने के लिए क्रिया करें, जिससे रिटर्न समय पर फाइल कर सकें। 
  • रिपोर्ट देखना, जिसमे बनाये हुए वाउचरों और बची हुई गतिविधियों के हिसाब से सम्बंधित खण्डों का उद्यतन हो जाता है।
  • सारे पीरियड में रिटर्न फाइल करने के लिए बची हुई गतिविधियां पहचानना, जो की भूरे पीले रंग में दर्शायी जाती हैं। 
  • एक्सपोर्ट करने से पहले रिटर्न सम्बंधित जानकारी का प्रिव्यू रिपोर्ट देखना। 
  • आवश्यकता के अनुसार, विशिष्ट या सारे GST रजिस्ट्रेशन के लिए GST रिटर्न एक्सपोर्ट करना। 
    आप ऐसा टॉप मेनू में एक्सचेंज से कर सकते हैं: 
    • विशिष्ट या सारे GST रेजिस्ट्रेशन्स के लिए, यदि आपके एक से अधिक GST रजिस्ट्रेशन हैं। 
    • आवश्यक के अनुसार, हर एक खंड की JSON फाइल के साथ। 
    • आपके चुनिंदा फॉर्मेट में – JSON, MS Excel, या CSV.
    • MS Excel फाइल में GSTR-3B के साथ। 
      यह बिलकुल GST पोर्टल पर प्रदान की हुई Excel यूटिलिटी जैसा है, जिससे GSTR-3B फाइल करना और सरल हो जाता है। 

GSTR-1, GSTR-2A और GSTR-2B में वाउचरों को रीकन्साइल करें

GSTR-1, GSTR-2A, और GSTR-2B  में प्रदायक के वाउचरों को रीकन्साइल करना और भी सरल हो गया है। यह सुनिश्चित करता है की बुक्स की और GST पोर्टल वाली जानकारी सामान है। इसके उपरांत, अनरीकन्साइल्ड वाउचरों के पोटेंशियल मैचिस को पहचानने की सुविधा रीकन्सीलिएशन की प्रक्रिया को और भी सरल बना देती है। 

अब आप निम्नलिखित कर सकते हैं:

  • GSTR-1, GSTR-2A, और GSTR-2B को JSON फाइल में इम्पोर्ट करना। 
  • वाउचरों को रीकन्साइल करें:
    • GST पोर्टल से डाउनलोड किये हुए वाउचरों को इम्पोर्ट करने के बाद

      यदि वाउचर एक अलग रिटर्न अवधि से हैं तो आप रिटर्न इफेक्टिव डेट को अपडेट करके भी ऐसा कर सकते हैं। 
    • मिसमैच की थ्रेशहोल्ड लिमिट उल्लिखित करके। 
    • GSTR-2A और GSTR-2B में डॉक्यूमेंट नंबर में शुन्य या विशेष अक्षर के प्रीफिक्स को अनदेखा करके। 
    • GSTR-2A और GSTR-2B में डॉक्यूमेंट नंबर या इनवॉइस नंबर में एक पार्टी द्वारा उपयोग किये जाने वाले प्रीफिक्स को कॉन्फ़िगर करके रीकन्सीलिएशन में अनदेखा करके। 
  • वाउचरों के स्टेटस को मैन्युअली रीकन्साइल्ड या मिसमैच मार्क करना।
  • GSTR-2A और GSTR-2B में प्रदायक के इनवॉइस नंबर और डेट को रीकन्सीलिएशन के लिए डॉक्यूमेंट नंबर और डेट मानना।
  • GSTR-2B में इनपुट टैक्स क्रेडिट की अनुपलब्धता के कारण की पहचान करें।

इसके उपरांत, ऐसे वाउचर के लिए, जो पोर्टल पर हैं परन्तु बुक्स में नहीं हैं या उसका विपरीत क्रम, TallyPrime आपको ऐसे वाउचर पहचानने में सहायता करता है, जिसमे सारे मूल्य सामान हैं, परन्तु डॉक्यूमेंट नंबर, पार्टी का GSTIN/UIN या रिटर्न का खंड अलग हैं।  यह आपकी वाउचर रीकन्साइल करने की गति बढ़ा देता है।

अधिक जानकारी के लिए Reconcile GSTR-1 DataReconcile GSTR-2A Data, और Reconcile GSTR-2B Data विषय पर दृष्टि डालें|

रिपोर्ट फ़िल्टर से व्यापारिक जानकारी तेज़ी से प्राप्त करना

आवश्यक जानकारी और डेटा का विश्लेषण और भी तेज़, सरल, और हर्षजनक हो गया है, फ़िल्टर लागू करने वाली एक ऐसी बहुमुखी सुविधा से जो की:

  • सरलता से मिल जाती है। 
  • एक ही क्लिक में सुलभ है। 
  • विस्तृत व्यापारिक परिदृश्यों के लिए वृद्ध की गयी है। 

एक रिपोर्ट में अब आप निम्नलिखित कर सकते हैं:

  • आवश्यकता के अनुसार, वाउचर या मास्टर की जानकारी को एक विशिष्ट फील्ड या सभी फील्डों में ढूंढना।  
    आप वाउचर और मास्टर में उपलब्ध संपूर्ण श्रेणी की फील्डों में ढूंढ सकते हैं, जैसे की:
    • GST सम्बंधित जानकारी, जैसे GSTIN/UIN, GST रेट, और HSN/SAC। 
    • सप्प्लिमेंटरी डिटेल्स में उपलब्ध फील्ड। 
    • इ-वे बिल और इ-इनवॉइस सम्बंधित फील्ड। 
  • आवश्यक जानकारी की विशेषता और जटिलता के आधार पर, निम्नलिखित फ़िल्टर को लागू करें:
    • बेसिक फ़िल्टर जो की एक सर्च इंजन की तरह काम करता है। 
    • मल्टी-फ़िल्टर, जो आपको जानकारी प्राप्त करने के लिए, एक से अधिक सर्च के मापदंडों को जोड़ने में सुनिश्चित करता है। 
    • एडवांस्ड फ़िल्टर, जिससे आप सर्च के मापदंड मास्टरों और वाउचरों दोनों में लागू कर सकते हैं। 
  • एक ही क्लिक में फ़िल्टर डिटेल्स की सहायता से रिपोर्ट पर लागू किये गए फ़िल्टर से सम्बंधित जानकारी देखना। 
  • अपनी संस्था में उपयोग करने की आवृति के अनुसार, किसी भी रिपोर्ट पर लागू करने के लिए एक डिफ़ॉल्ट फ़िल्टर चुनना।

इसके उपरान्त, आप फ़िल्टर लागू करने के बाद रिपोर्ट के व्यू को सेव कर सकते हैं, जिससे आप फ़िल्टर की हुई जानकारी को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत देख सकें।

पेमेंट रिक्वेस्ट

TallyPrime अब पेमेंट रिक्वेस्ट फीचर के साथ आता है जो आपको आसानी से पेमेंट लिंक और QR कोड (पेमेंट गेटवे या UPI का उपयोग करके) तुरंत उत्पन्न और साझा करने में मदद करेगा। यह फीचर आपके पार्टीयों को भी आपके साथ साथ भुगतान निपटाने की शक्ति देगा, तत्काल और सुविधाजनक रूप से

पेमेंट रिक्वेस्ट निम्नलिखित सुविधाओं के साथ आता है:

तत्काल पेमेंट रिक्वेस्ट: जब आप अपनी सेटअप पूरी कर लेते हैं, तब TallyPrime आपकी तुरंत भुगतान लिंक और QR कोड उत्पन्न और भेजने में मदद करेगा। सबकुछ आपके नियमित व्यापार की प्रवाह में ही!
हमें समझ है कि आपके व्यापार को भुगतान के संबंध में विशेष आवश्यकताएं हो सकती हैं, और इसके अनुरूप, TallyPrime आपको आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई लचीलापन प्रदान करता है।

सहज रीकन्सीलिएशनTallyPrime आपको सभी पेमेंट रिक्वेस्ट के सहज रीकन्सीलिएशन की सुविधा प्रदान करता है। पेमेंट रीकन्सीलिएशन रिपोर्ट आपको कन्साइल्ड और अनरीकन्साइल्ड वाउचरों का एक सुगम सारांश प्रदान करेगी।

डेटा सिक्योरिटी: हम समझते है कि आपके व्यापार के लिए आपके वित्तीय डेटा की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, और हमने सुनिश्चित किया है कि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे।
मने प्रमुख पेमेंट गेटवे के साथ साझेदारी की है ताकि हम आपको उत्कृष्ट सुरक्षा नीतियों की प्रदान की जा सके, और हम चाहते हैं कि आप पूर्ण विश्वास रखें कि आपके भुगतान सुरक्षित हाथों में हैं

अधिक जानकारी के लिए, Payment Request in TallyPrime के विषय पर दृष्टि डालें

Enhanced data management experience

बेहतर डेटा मैनेजमेंट सुविधाएं न की रिलीज़ पर डेटा माइग्रेशन को परेशानिमुक्त बनाती हैं परन्तु माइग्रेशन, रिपेयर, इम्पोर्ट, और सिंक्रोनाइसेशन की वृद्धित सरलता से आपको मुदित करती हैं। आप हर एक गतिविधि की प्रगति देख सकते हैं और यदि कोई अपवाद हो तो, सुधार सकते हैं। 

बेहतर माइग्रेशन और रिपेयर का अनुभव 

माइग्रेशन और रिपेयर का स्टेटस

कंपनियों के समक्ष लिखे हुए स्टेटस कंपनी को माइग्रेट या रिपेयर करने की आवश्यकता के बारे में आपको तात्कालिक संकेत देते हैं। 

माइग्रेशन और रिपेयर की प्रगति

मास्टरों और वाउचरों की जांच से लेकर आपके डाटा के माइग्रेशन या रिपेयर की सफलता तक, यह वृद्धित प्रक्रिया आपको प्रगति के बारे में सूचित रखती है। 

माइग्रेशन और रिपेयर का सारांश

डेटा के माइग्रेशन या रिपेयर के पश्चात, आप सारांश देख सकते हैं जिसमे माइग्रेशन से पहले और पश्चात कुल वाउचरों और मास्टरों की विगत होती हैं। 
इससे आप डेटा के नुक्सान से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रक्रिया के समय होने वाले एररों को देखें और सुधारें

माइग्रेशन, रिपेयर, इम्पोर्ट, या सिंक्रोनाइसेशन के पश्चात, आप सरलता से:

  • प्रक्रिया के समय आये हुए एक्सेप्शन को पहचान सकते हैं। 
  • उपयुक्तता के अनुसार, एक या एक से अधिक एक्सेप्शन सुधार सकते हैं। 

इसके उपरान्त, आपके पास, आपकी सहूलियत के अनुसार, एक्सेप्शन को प्रक्रिया समाप्त होने पर या बाद में सुधारने की सुविधा है। 

GSTN डेटा रिसेट करना

जब आपका इम्पोर्ट किया हुआ GSTN डेटा खराब हो जाता है या आप गलती से डेटा इम्पोर्ट करते हैं, तो रीकोंसिलिएशन में समस्या हो सकती है। 

हालांकि, TallyPrime अब आपको एक ऐसी सुविधा प्रदान करता है जिससे आप GSTN डेटा इम्पोर्ट कर सकते हैं, जो खराब हुए GSTN डेटा को मिटा देगा, और उसीके साथ आपकी बुक्स के डेटा को सुरक्षित रखता है। 

उसके बाद, आप फिर से पोर्टल पर से डाउनलोड की हुई GSTR-1 या GSTR-2A की JSON फाईल को इम्पोर्ट कर सकते हैं और अपने वाउचरों को रीकन्साइल कर सकते हैं। 

एक से अधिक कंपनियों को एक ही स्क्रीन पर से कनेक्ट या डिसकनेक्ट करना

अब आप ऑनलाइन अभिगम के लिए एक से अधिक कंपनियों को एक ही स्क्रीन पर कनेक्ट या डिसकनेक्ट कर सकते हैं, जिससे कंपनी चुनने का टाइम बचता है। 

यह खासकर उन व्यापारों या संस्थाओं के लिए उपयोगी है जिसमे एक से अधिक ऐसी कंपनियां होती हैं जिसे रिमोट काम करने, सिंक्रोनाईसेशन या ब्राउज़र एक्सेस के लिए कनेक्ट करना पड़ता है। 

New Tax Regime के लिए नए Income Tax Slab Rates (Finance Budget 2023-24)

Finance Budget 2023-24 के अनुसार, new tax regime चयन करने वाले employees के लिए नए income tax slab rates को प्रस्तावित किया गया हैं।

TallyPrime में, Income Tax Computation report, Annexure II to 24Q, and Form-16 का निम्नलिखित के साथ उद्यतन किया गया है:

  • नए income tax slab rates
  • Standard deduction, उपयोगिता के अनुसार
  • Rebate u/s 87A, अगर employees की taxable income 7 लाख रुपये या उससे कम है
  • 25% की कम surcharge rate, अगर employees की taxable income 5 करोड़ रुपये से अधिक हैं
  • Marginal tax relief, अगर employees की taxable income 7 लाख से 27,777 या उससे कम राशि से बढ़ती है

इसके अलावा, regular tax regime वाले employees के लिए taxable income के slabs का निश्चित राशि के साथ उद्यतन किया गया है। इससे अधिक स्पष्टता और tax की गणना को समझने में सरलता होगी।

TallyPrime Release 3.0 – प्रोडक्ट में संशोधन

परचेस वॉचरों के लिए टैक्स ऐनालिसिस (कंपोजिशन डीलर)

Composite Dealers के लिए अब परचेस वाउचर में टैक्स ऐनालिसिस उपलब्ध है। 

आटोमेटिक (मैन्युअल ओवरराइड) के लिए अंतिम वाउचर संख्या बदलना

आटोमेटिक (मैन्युअल ओवरराइड) वाउचर नंबरिंग विधि के मामले में, जब आपने वाउचर को ऑप्शनल बनाते थे या इसे डिलीट कर देते थे, तो बाद के वाउचर ऑप्शनल या डिलीट किए गए वाउचर के वाउचर नंबर के अनुसार संख्यांकित हो जाते थे।

अब आप नंबरिंग विवरण को आसानी से सेट या बदल सकते हैं और अंतिम में दर्ज किए गए वाउचर नंबर को बदल सकते हैं, ताकि भविष्य के वाउचर उसी के अनुसार नंबर किए जा सकें।

दुब्लिकेट वाउचर नंबर या सप्लायर इनवॉइस नंबर वाले वाउचर की पहचान करना

दुब्लिकेट वाउचर नंबर या सप्लायर इनवॉइस नंबर वाले वाउचरों की पेहचान अब अनसर्टेन ट्रांज़ैक्शन्स (करेक्शन नीडेड) वाले खंड में दुब्लिकेट वाउचर नंबर के तहत कर सकते हैं।

फिर आप रिटर्न फाइल करने से पहले आवश्यक सुधार कर सकते है।

वाउचर नंबर और रेफेरेंस नंबर में परिवर्तन 

जब आप वाउचर की तारीख बदलते थे तो वाउचर नंबर और रेफरेंस नंबर भी बदल जाया करता था।

अब आपके पास वाउचर नंबर बनाए रखने की सुविधा है जब वाउचर नंबरिंग का तरीका आटोमेटिक या मल्टी-यूजर ऑटो है।

अंरेजिस्टरड डीलरों द्वारा दिय गए एडवांस रिसीट्स की ट्रैकिंग 

GSTR-1 और GSTR-3B में अंरेजिस्टरड डीलरों या उपभोग्ताओ द्वारा दिय गए एडवांस रिसीट्स को ट्रैक करना आप के लिए संभव नहीं था। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

कुछ परचेस वाउचरों में प्लेस ऑफ़ सप्लाई

अब आप परचेस वाउचर में इन के लिए प्लेस ऑफ़ सप्लाई जोड़ सकते हैं:

  • एक अंतरराज्यीय पार्टी जो स्थानीय स्तर पर सर्विसेज खरीदती है।
  • एक अंतरराज्यीय पार्टी जो स्थानीय स्तर पर सामान खरीदती है और उनके स्थान पर भेजती है।

पिछली अवधि में मिले एडवांस के विरुद्ध सेल्स

पिछली अवधि में मिले एडवांस के विरुद्ध रिकॉर्ड किये गए सेल्स का GSTR-1 and GSTR-3B में न दिखना।

इस समस्या को हल कर दिया है।

वैध GSTIN को भी अवैध दिखाना

कुछ GSTINs को वैध होने पर भी अवैध दिखाया जाता था।

इस समस्या को हल कर दिया है।

प्लेस ऑफ़ सप्लाई बदलने के बाद परचेस वाउचर में GST का आकलन 

परचेस वाउचर में पार्टी डिटेल्स के अंदर प्लेस ऑफ़ सप्लाई बदलने के बाद भी GST का आकलन पार्टी लेजर में दिए गए स्टेट के अनुसार होता था।  

अब GST का आकलन वाउचर में दिए गए प्लेस ऑफ़ सप्लाई के अनुसार होगा। 

सेल्स इनवॉइस परिवर्तन में पार्टी विवरण

पहले जब आप सेल्स इनवॉइस में पार्टी लेजर को कैश में बदलते थे तो पार्टी का रजिस्ट्रेशन टाइप अंरेजिस्टरड में बदल जाता था और GSTIN / UIN भी पार्टी डिटेल्स से हट जाया करता था। 

अब पार्टी लेजर बदलने पर आपको लेजर के मूल रूप को चुनने की या लेजर को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी।

परचेस वाउचर रिकॉर्ड करने के बाद गलत स्टॉक वैल्यू

कंपोजिशन डीलर के लिए स्टॉक समरी में स्टॉक आइटम्स की वैल्यू गलत दिखाई जाती थी। 

यह तब होता था जब आप अलग अलग GST दरों वाले स्टॉक आइटम्स के साथ एक परचेस वाउचर रिकॉर्ड करते थे और फिर संबंधित जीएसटी दरों के लिए बनाए गए CGST और SGST लेजर जोड़े। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

मल्टी-करेंसी वाउचर के लिए टैक्स एनालिसिस और प्रिंट प्रीव्यू में CGST और SGST 

जब आप मल्टी-करेंसी के साथ सेल्स इनवॉइस रिकॉर्ड करते थे, तो टैक्स एनालिसिस में प्रदर्शित CGST और SGST प्रिंट प्रीव्यू में दिखाई नहीं देते थे।

इस समस्या को हल कर दिया है।  

प्रोविज़नस के अंतर्गत बनाए गए लेजर के लिए परचेस सम्बंधित नेचर्स ऑफ़ ट्रांसैक्शन का उपलब्ध ना होना 

प्रोविज़नस के अंतर्गत बनाए गए लेजर के लिए, खरीद से संबंधित नेचर्स ऑफ़ ट्रांसैक्शन उपलब्ध नहीं थी।

इस समस्या को हल कर दिया है।  

GSTR-3B में ITC के लिए Ineligible वस्तुओं की RCM खरीद

इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के लिए पात्र नहीं होने वाली आइटम्स की RCM खरीद GSTR-3B के  D. Ineligible for Input Tax Credit खंड में दिखाई नहीं देती थी। 

इस समस्या को हल कर दिया है।  

कंपोजीशन डीलरों के लिए स्टॉक ग्रुप में GST विवरण की कॉन्फ़िगरेशन

कंपोजीशन डीलर अब स्टॉक ग्रुप में GST विवरण को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।

यह स्टॉक ग्रुप के तहत एक सामान्य GST दर के साथ कई स्टॉक आइटमों को ग्रुप करने और GST विवरण प्रदान करने में मदद करता है।

कंपोजिशन डीलरों के लिए स्टॉक आइटम में MRP दर निर्दिष्ट करना

कंपोजिशन डीलर अब स्टॉक आइटम में MRP दर निर्दिष्ट कर सकते हैं।

वाउचर क्लास का उपयोग करके रिकॉर्ड किए गए डिस्काउंट के साथ इनवॉइस में SGST और CGST की गलत गणना

सेल्स वाउचर में वाउचर क्लास द्वारा डिस्काउंट लागु करने पर SGST aur CGST की गलत गणना होती थी। 

इस समस्या को हल कर दिया है।  

प्राइमरी ग्रुप के तहत बनाए गए लेजर वाले वाउचर GST रिटर्न में शामिल नहीं होते थे

कुछ लेजर वाले वाउचर किसी भी GST रिटर्न में शामिल नहीं होते थे।

यह तब होता था जब वाउचर में प्राइमरी ग्रुप के तहत इनकम/एक्सपेंस नेचर ऑफ़ ग्रुप वाले लेजर होते थे।

इस समस्या को हल कर दिया है।

रिमोट एन्ड पर एक कंपनी में सेल्स इनवॉइस में GST/इ-Way Bill विवरण

प्रोवाइड GST/e-Way Bill डिटेल्स विकल्प सेल्स इनवॉइस में उपलब्ध नहीं था जब आप रिमोट एक्सेस के माध्यम से जुड़े कंपनी पर काम करते थे।

इस समस्या को हल कर दिया है।

GSTR-1 में संशोधन

GSTR-1 के डॉक्यूमेंट समरी में डेबिट नोट

डेबिट नोट का डॉक्यूमेंट समरी में दो बार दिखना। 

जब आप डेबिट नोट रिकॉर्ड करते थे तब वह डॉक्यूमेंट समरी में इन्वॉइसेस फॉर आउटवर्ड सप्लाई और डेबिट नोट, दोनों जगह दीखता था।

इस समस्या को हल कर दिया है, अब वह केवल डेबिट नोट में दिखेगा।

डॉक्यूमेंट समरी में डेबिट नोट (परचेस रिटर्न) और क्रेडिट नोट (एसकेलएशन इन परचेस प्राइस)

डेबिट नोट (परचेस रिटर्न) और क्रेडिट नोट (एसकेलएशन इन परचेस प्राइस) वाले ट्रांजैक्शंस को अब डॉक्यूमेंट समरी में दिखाया जाएगा। 

डॉक्यूमेंट समरी में डेबिट नोट (परचेस रिटर्न) और क्रेडिट नोट (एसकेलएशन इन परचेस प्राइस)

डेबिट नोट (परचेस रिटर्न) और क्रेडिट नोट (एसकेलएशन इन परचेस प्राइस) वाले ट्रांजैक्शंस को अब डॉक्यूमेंट समरी में दिखाया जाएगा। 

एक से अधिक पते वाले पार्टी के लिए सेल्स इनवॉइस  

अल्टरेशन के बाद कुछ सेल्स इन्वॉइसेस GSTR-1 में B2B इन्वॉइसेस से B2C इन्वॉइसेस में चले जाते थे। 

ऐसा तब होता था जब आपने पार्टी लेज़र में एक और पता जोड़ा और फिर इनवॉइस में बदलाव किया।  इस के कारण, पार्टी का रजिस्ट्रेशन टाइप अंरेजिस्टरड हो जाता था। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

GSTR-1 में मिसमैच के साथ कई चालानों का चयन

जब आप GSTR-1 के अनसर्टेन ट्रांसक्शन्स (करेक्शंस नीडेड) से नेचर ऑफ़ ट्रांसक्शन्स, टैक्सेबल वैल्यू, रेट ऑफ़ टैक्स मॉडिफाइड इन वाउचर सेक्शन में ड्रिल डाउन करते हैं तो आप रेसोल्व करने या एक्सेप्ट करने के लिए एकाधिक वाउचर का चयन नहीं कर सकते थे।

यह समस्या को हल कर दिया गया हैं, अब आप कई वॉचर्स चुन सकते हैं और रेसोल्व कर सकते हैं या एक्सेप्ट कर सकते हैं।

GSTR-1 की एक्सपोर्टेड MS Excel फ़ाइल में दादरा और नगर हवेली के लिए राज्य कोड

जब आप GSTR-1 को MS Excel फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट करते थे तो दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के लिए राज्य कोड उपलब्ध नहीं था।

यह अंरेजिस्टरड डीलरों या ई-कॉमर्स ऑपरेटर के लिए रिकॉर्ड किए गए बी2सी वाउचर में होता था।

इस समस्या को हल कर दिया है।

GSTR-1 में दर्ज नहीं किए गए कुल एडवांस पर GST

आप के द्वारा आंशिक एडवांस किसी सेल विरुद्ध ट्रैक करते थे तो GSTR-1 में कुल एडवांस पर GST रिकॉर्ड नहीं हुआ करता था। 

इस समस्या को हल कर दिया है।  

GSTR-3B में संशोधन

कैपिटल गुड्स का इम्पोर्ट 

कैपिटल गुड्स के इम्पोर्ट के लिए रिकॉर्ड किये गए ट्रांज़ैक्शन्स का इम्पोर्ट ऑफ़ गुड्स सेक्शन में नहीं दिखना । 

ऐसे ट्रांज़ैक्शन्स नो डायरेक्ट इम्प्लिकेशन्स इन रिटर्न टेबल्स खंड में दिखते थे। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

उसी महीने में आरसीएम परचेस के लिए स्टेट एडजस्टमेंट वाउचर की कर योग्य राशि

कर योग्य राशि का GSTR-3B के अंदर 3.1 (d) इनवर्ड सप्लाइज (लायब्ले तू रिवर्स चार्ज) खंड में नहीं दिखना । 

ये तब होता था जब आप RCM परचेस वाउचर वाले महीने में ही इनक्रीस ऑफ़ टैक्स लायबिलिटी & इनपुट टैक्स क्रेडिट बढ़ाने के लिए जर्नल वाउचर रिकॉर्ड करते थे।

इस समस्या को हल कर दिया है।

GSTR-3B में अनसर्टेन ट्रांज़ैक्शन्स 

सेल्स और परचेस के अनसर्टेन ट्रांज़ैक्शन्स अब GSTR-1 और GSTR-2A के साथ साथ GSTR-3B में भी दिखेंगे। 

GSTR-3B में RCM परचेस की GST का नहीं दिखना

RCM परचेस और इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए रिकॉर्ड की गयी लायबिलिटी का GSTR-3B में नहीं दिखना। 

ये तब होता था जब आप किसी परचेस की RCM लायबिलिटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए उस परचेस के महीने में ही एक RCM परचेस वाउचर रिकॉर्ड करते थे। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

रिटर्न रिपोर्ट्स में परचेस की नेगेटिव वैल्यू को संभालना

पहले जब आप नेगेटिव सेल्स या परचेस मूल्य वाली JSON फाइल अपलोड करते थे तो वह GST पोर्टल पर एरर दिखाता था।

पर अब रिटर्न इफेक्टिव डेट की नयी सुविधा के साथ आप ऐसे  ट्रांज़ैक्शन्स को अन्य रिटर्न पीरियड में भेज सकते है और सुनिश्चित कर सकते है की सेल्स और परचेस का मूल्य किसी भी पीरियड में नेगेटिव ना हो। 

इनपुट टैक्स क्रेडिट रिवर्सड के अंदर रीक्लेम ऑफ़ रेवेर्सल ऑफ़ ITC का ना दिखना। 

रेक्लाइम ऑफ़ रेवेर्सल ऑफ़ ITC (ऑन अकाउंट ऑफ़ बायर पेमेंट) के लिए रिकॉर्ड किये गए ट्रांजैक्शंस का इनपुट टैक्स क्रेडिट रिवेर्सेड खंड में न दिखना।

इस समस्या को हल कर दिया है।

एक्सेम्पट/निल-रेटेड आइटम्स और टैक्सेबल आइटम्स वाले इनवॉइस में एरर 

GSTR-3B फाइलिंग के समय जब आप ऐसे इनवॉइस अपलोड करते थे जिसमें एक्सेम्पट/निल-रेटेड आइटम्स और टैक्सेबल आइटम्स भी हो तब निचे दिया गया एरर दीखता था :
Table 3.1 (a), (b) and (c) are auto-drafted based on values provided in GSTR-1. Table 3.1 (d) is not auto-drafted based on GSTR-1.

इस समस्या को हल कर दिया है।

कम समय में GSTR-3B में वाउचर को करेक्ट और एक्सेप्ट करना

GSTR-3B में, वाउचर को करेक्ट करने और एक्सेप्ट करने में अपेक्षा से अधिक समय लगता है, विशेष रूप से अनसर्टेन ट्रांसक्शन्स (करेक्शंस नीडेड) पर नेविगेट करते समय।

वाउचरों को करेक्ट करने और रेसोल्व करने में अब काफी कम समय लगेगा।

डायरेक्ट एक्सपेंसेस संबंधी ट्रांसक्शन्स GSTR-3B में शामिल नहीं

डायरेक्ट एक्सपेंसेस ग्रुप से जुड़े ट्रांसक्शन्स को GSTR-3B के लिए रिलेवेंट नहीं माना जाता था। वे अब रिटर्न में शामिल हो रहे हैं।

GSTR-2A रीकोंसिलिएशन में संशोधन

करंट लायबिलिटीज़ के तहत बनाए गए लेजर के साथ वाउचरों का रीकोंसिलिएशन

भले ही ट्रांसक्शन में सभी मूल्य पोर्टल डेटा से मेल खाते हों, कुछ ट्रांसक्शन आटोमेटिक रूप से रीकोंसिल नहीं होते थे। यह करंट लायबिलिटीज़ के तहत बनाए गए पार्टी के लेजर के साथ ट्रांसक्शन्स में होता था।

इस समस्या को हल कर दिया है।

रीकोंसिलिएशन के लिए मैन्युअल रूप से GST स्टेटस सेट करना

GSTR-2A में, इम्पोर्टेड ट्रांसक्शन्स को मैन्युअल रूप से रिकोंसिलड मार्क नहीं किया जा सकता थ।

यह समस्या को हल कर दिया गया है, जीएसटी स्टेटस निर्धारित करने की सुविधा अब मूल रूप से काम करती है।

किसी भी अवधि के ट्रांज़ैक्शन्स को रेकन्सीलिएशन के लिए मान्यता दी जाएगी 

TallyPrime अब किसी भी अवधि में रिकॉर्ड किये गए वाउचर को GSTR-2A में रेकन्सीलेशन की मान्यता देता है। 

Purchase voucher of previous financial year in the current return 

वर्तमान रिटर्न में पिछले वित्तीय वर्ष का परचेस वाउचर 

पिछले वित्तीय वर्ष के परचेस वॉचर्स वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के GSTR-2A रेकन्सीलिएशन में दिखाई देते थे। 

ये तब होता था जब आप किसी पार्टी के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में उपयोग किये गए सप्लायर इनवॉइस संख्या को फिर से उपयोग करते थे। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

कम समय में GSTR-2A के निल रेटेड ट्रांसक्शन्स को फिर से सेव करना 

GSTR-2A में, रि-सेविंग वाउचर निल रेटेड स्टॉक आइटम या लेजर के साथ ट्रांसक्शन्स वाले वॉचर्स रि-सेव करने के लिए अपेक्षा से अधिक समय लगता था।

ऐसा करने में अब काफी कम समय लगेगा।

GSTR-4 में संशोधन

GSTR-4 में सेल्स इन्वॉइसेस। 

GSTR-4 में, सेल्स इन्वॉइसेस इन्क्लुदेद इन रिटर्न और नॉट रिलेवेंट फॉर थिस रिटर्न, दोनों खंड में दीखता था। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

अंरेजिस्टरड पार्टियों से RCM परचेस GSTR-4 में शामिल नहीं

अंरेजिस्टरड पार्टी के लिए रिकॉर्ड किए गए RCM पर्चासेस वाले ट्रांसक्शन्स को GSTR-4 के लिए रिलेवेंट नहीं माना जाता था। वे अब रिटर्न में शामिल हो रहे हैं।

GSTR-4 की 4A&B (B2) वर्कशीट में गलत प्लेस ऑफ़ सप्लाई

जब आप विभाग द्वारा प्रदान किए गए MS Excel टेम्पलेट में GSTR-4 का एक्सपोर्ट करते थे तो 4A&B (B2B) वर्कशीट में प्लेस ऑफ़ सप्लाई गलत होता था।

इस समस्या को हल कर दिया है।

e-Way Bill के लिए ट्रांसक्शन्स के लिए एक्सक्लूड करना

ई-वे बिल के यूजर-एक्सक्लूडेड ट्रांसक्शन को e-Invoice से बाहर रखा जाना 

कुछ वाउचर ई-चालान से बाहर हो जाते थे।

यह ई-वे बिल रिपोर्ट के यूजर-एक्सक्लूडेड ट्रांसक्शन्स (नॉट रिलेवेंट) के तहत वाउचर के साथ होता था।

इस समस्या को हल कर दिया है।

ई-वे बिल रिपोर्ट से कई ट्रांसक्शन को बाहर करने के लिए पार्शियल सेक्शन 

ई-वे बिल रिपोर्ट में, आप मिसिंग/इनवैलिड इनफार्मेशन सेक्शन में सभी चयनित चालानों को बाहर नहीं कर सकते।

यह तब होता था जब बहुत सारे चालान एक साथ निकालने थे।

यह समस्या हल हो कर दिया गया है, क्योंकि अब आप ई-वे बिल रिपोर्ट से बाहर करने के लिए अधिक से अधिक चालान चुन सकते हैं।

डिलीट किये गए वॉचर्स को मॉडिफाइड वॉचर्स बताना 

e – इनवॉइस रिपोर्ट के वाउचर इनफार्मेशन मिसमैच विथ QR कोड खंड में डिलीट किये गए वॉचर्स को मॉडिफाइड दिखाया जाता था बिना वाउचर की तारिख और e – इनवॉइस की जानकारी के। 

इस समस्या को हल कर दिया है और अबसे डिलीट किये गए वॉचर्स डिलीटेड दिखेंगे और उनमें  e – इनवॉइस की जानकारी भी दी जाएगी। 

डाटा स्प्लिट के समय हुए MAV एरर 

कुछ मामलों में, डाटा स्प्लिट की प्रक्रिया Memory Access Violation (MAV) एरर से बाधित हो जाती थी। 

इस समस्या को हल कर दिया है।

Post a Comment

Is this information useful?
YesNo
Helpful?