Explore Categories

 

 PDF

TallyPrime और TallyPrime Edit Log Release 2.1 के लिए रिलीज़ नोट्स | जानिये

TallyPrime के साथ एक खुशनुमा सफर के लिए आप हमपे पूर्ण विश्वास कर सकते हैं क्यूंकि हमने नए फीचरों से प्रोडक्ट की वृद्धि की है। जैसे कि एडिट लॉग फीचर आपको वॉचर्रो एवं मास्टरों में की गयी सारी गतिविधियों का ट्रेल रखने में सहायक रहेगा। इससे आप अपनी कंपनी के डेटा पर अधिक नियंत्रण रख सकते हैं। 

Release 2.1 में, हम आपको निम्नलिखित प्रोडक्ट्स में से कोई भी चुननें की सुविधा दे रहे हैं

  • TallyPrime Edit Log: यदि आपके व्यापार में आतंरिक नियंत्रण के लिए हमेशा सारी गतिविधि ट्रैक करना चाहते हैं, तो यह प्रोडक्ट चुनें।  
    इस प्रोडक्ट में एडिट लोग डिसएबल नहीं किया जा सकता।   
  • TallyPrime: यदि आप आंतरिक ऑडिट के लिए ट्रेल्स रखना चाहते हैं या कभी कभी लॉग्स देखना चाहते हैं, तो आप एडिट लोग सुविधा का अपने दिन-प्रतिदिन के व्यापारिक कार्यों में लाभ ले सकते हैं।  
    डिफ़ॉल्ट रूप से, TallyPrime वॉचरों एवं मास्टरों में की गयी गतिविधि या बदलाव को ट्रैक नहीं करेगा। 
    आप जब भी चाहें, एडिट लोग इनेबल या डिसएबल कर पाएंगे। 

इसके आलावा, डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा अप्पको बड़ी आसानी के साथ डॉक्यूमेंट डिजिटली साइन करके प्रमाणीकृत करने में सहायता  करेगी। उसके पश्चात्, आप डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रूप से हितधारकों को प्रदान कर सकते हैं। 

TallyPrime और TallyPrime Edit Log Release 2.1 के मुख्य आकर्षण

एडिट लॉग की उपलभ्धता

TallyPrime में एडिट लॉग आपको अपने वित्तीय डेटा को ट्रैक करने में सहायता करता हैं, जिससे की आप वॉचरों एवं मास्टरों में हो रही सारी गतिविधियों और बदलाव की जानकारी रख पाते हैं।  

TallyPrime में एडिट लॉग से सम्बंधित निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं:

  • निम्नलिखित में सारी गतिविधियां ट्रैक कर सकतें हैं:
    • ट्रांसक्शन्स: सारे वॉचर्स। 
    • मास्टर्स: लेजर्स, स्टॉक आइटम्स, एवं एकाउंटिंग ग्रुप्स। 
    • कंपनी डेटा: माइग्रेशन, रिपेयर, इम्पोर्ट, स्प्लिट, इत्यादि।
  • एडिट लॉग स्क्रीन में निम्नलिखित के बारे में जानकारी उपलब्ध करें:
    • वर्शन क्रमांक जो वॉचर या मास्टर के लिए बने हुए कुल लॉग्स को दर्शाता हैं। 
    • गतिविधि की प्रकृति जैसे की क्रिएशन, अल्टरेशन, और डिलीशन।
    • यूज़र्स जिन्होंने गतिविधि की है। 
    • डेट और टाइम जब गतिविधि हुई। 
  • ड्रिल डाउन करके पहले के वर्शन के साथ विवरण की तुलना कर सकते हैं।  
    इसके उपरांत, आप भिन्न प्रकार के मूल्यों, जैसे की अलटर्ड मूल्य और कॉन्फ़िगरेशन-बेस्ड मूल्य, को देखने के लिए तुलना को कॉन्फ़िगर भी कर सकते हैं।  
  • निम्नलिखित देख सकते हैं:  
    • अलटर्ड और डिलीटेड वॉचर्स को डे बुक और लेजर वॉचर्स रिपोर्ट्स में।  
    • अलटर्ड और डिलीटेड मास्टर्स को चार्ट ऑफ़ एकाउंट्स में। 
  • रिपोर्ट के लिए सेव किये हुए व्यूज़ को बनाए रखते हुए डेटा को निर्बाध रूप से माइग्रेट करें।

इसके अलावा, आप अपने व्यापार में एडिट लॉग की आवश्यकता के अनुसार, दो प्रोडक्ट्स में से कोई भी चुन सकते हैं: 

  • TallyPrime Edit Log Release 2.1: यह सुनिश्चित करता है किआपके ट्रांसक्शन्स और मास्टर्स में हमेशा गतिविधियां लॉग होगी, क्योंकि आप फीचर को डिसएबल नहीं कर पाएंगे। 
  • TallyPrime Release 2.1: गतिविधियां ट्रैक करने के लिए आप एडिट लॉग इनेबल कर सकते हैं। इससे आप वॉचरों और मास्टरों में अल्टरेशन और डिलीशन जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित कर पाएंगे। 

अधिक जानकारी के लिए, Edit Log in TallyPrime टॉपिक देखें।

PDF डॉक्यूमेंट में डिजिटल सिग्नेचर जोड़ें

TallyPrime Edit Log Release 2.1 और TallyPrime Release 2.1 में डोंगल पे आधारित डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा उपलब्ध है। 

अब आप निम्नलिखित करते समय डॉक्यूमेंट पर निर्बाध हस्ताक्षर कर सकते हैं:

  • डॉक्यूमेंट को PDF में एक्सपोर्ट करते समय।
  • PDF डॉक्यूमेंट इ-मेल करते समय। 
  • प्रिंटिंग करते वक़्त डॉक्यूमेंट को PDF फॉर्मेट में सेव करते समय।

इसके अलावा, आप मल्टी-वॉचर रिपोर्ट में भी डिजिटल सिग्नेचर जोड़ सकते हैं। सारे वॉचरों में डिजिटल सिग्नेचर आएगी। 

डिजिटल सिग्नेचर से आप प्रामाणिकता एवं सत्यनिष्ठा सुनिश्चित कर सकते हैं और हितधारकों, ग्राहकों, ऑडिटरों, और चार्टर्ड अकौन्टन्टों को  प्रदान किये डॉक्यूमेंट में प्रतिरूपण एवं छेड़छाड़ को वर्जित कर सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए, Digital Signature in TallyPrime टॉपिक देखें।

इसके अलावा, अब आप मल्टी-वॉचर रिपोर्ट्स को एक पार्टी और पीरियड के लिए प्रिंट, एक्सपोर्ट, और इ-मेल कर सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए, Multi-Voucher/Invoice for a selected party टॉपिक देखें।

Post a Comment

Is this information useful?
YesNo
Helpful?